Super Blue Moon: रक्षाबंधन पर आज चंदा मामा पृथ्वी के सबसे नजदीक, आसमान में इतने बजे दिखाई देगा सुपर ब्लूमून

News Power Zone
2 Min Read

नई दिल्ली। Super Blue Moon:देश में सोमवार को जब रक्षाबंधन का त्यौहार बनाया जा रहा होगा उसी रात को आसमान में महत्वपूर्ण खगोलीय घटना होगी। सोमवार रात आसमान में सुपर ब्लूूमून दिखाई देगा और सामान्य से 30 फीसदी अधिक रोशनी बिखेरेगा। सुपर ब्लूमून के दौरान चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए करीब 90 फीसदी करीब आ जाता है और 14 फीसदी अधिक बड़ा दिखाई देता है।

 

Super Blue Moon: सुपरमून और ब्लूमून का एक साथ होना बेहद महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। आसमान में ऐसा संयोग सालों में एक बार बनता है। खास बात है कि यह सुपर ब्लूमून कई देशों में 18 अगस्त को भी दिखाई देगा। भारत में भारत में इसे 19 अगस्त की रात से 20 अगस्त को सूर्य निकलने से पहले देख सकेंगे। यूरोप और अफ्रीका में रहने वालों के लिए भी सुपर ब्लू मून 19 अगस्त की रात को दिखाई देगा।

सूर्य के प्रकाश से होगा 100 फीसदी रोशन

Super Blue Moon: सुपर ब्लू मून के दौरान चंद्रमा के निकवर्ती हिस्से का करीब 98 फीसदी भाग सूर्य के प्रकाश से रोशन होगा। यह धीरे-धीरे बढ़कर 99 और 100 फीसदी तक पहुंच जाएगा। खास बात है कि सुपरमून के अपने चरम पर होने पर यह पृथ्वी से लगभग 225,288 मील दूर होगा।

Share This Article