BreakingFeaturedछत्तीसगढ़पुलिस

SP का एक्शन: 13 टीआई ट्रांसफर, संजय सिंह रक्षित केंद्र से CSP कार्यालय भेजे गए

बिलासपुर। Bilaspur SP TI transfer list जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने एक साथ 13 थाना प्रभारियों (टीआई) के तबादले के आदेश जारी किए हैं, जिससे विभाग में हलचल तेज हो गई है। आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

सबसे चर्चित नाम संजय सिंह उर्फ “डब्बू” का है, जिन्हें रक्षित केंद्र से हटाकर CSP कार्यालय में पदस्थ किया गया है। इस बदलाव को लेकर विभाग के भीतर कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।

 

जारी सूची के अनुसार चकरभाठा, हिर्री, अजाक, कोनी, तोरवा, सिरगिट्टी समेत कई थानों में नए प्रभारी नियुक्त,रक्षित केंद्र में पदस्थ कई अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग,कुछ अनुभवी टीआई को कानून-व्यवस्था शाखा में जिम्मेदारी दी गई है।

क्या है खास

यह तबादला सूची सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा बताई जा रही है, लेकिन एक साथ इतने अधिकारियों के बदलाव को लेकर इसे बड़े स्तर का रीशफल माना जा रहा है। खासतौर पर फील्ड और रक्षित केंद्र के बीच किए गए अदला-बदली को लेकर अंदरखाने रणनीतिक बदलाव के संकेत माने जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button