SP ने स्टार लगाकर नवपदस्थ उप निरीक्षकों को स्टार लगाकर दी बधाई..बोले नए पोस्ट पर बेहतर तरीके से करे काम और विभाग नाम…

News Power Zone
1 Min Read

कोरिया। पुलिस मुख्यालय, रायपुर, छत्तीसगढ़ द्वारा वर्ष 2024 में सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची जारी की गई थी। इस सूची के आधार पर दिनांक 03 सितंबर 2024 को उपरोक्त सहायक उप निरीक्षकों को पदोन्नत किया गया है।

 

जिला कोरिया के 03 सहायक उप निरीक्षक सेवाराम बुनकर, लवांग सिंह, और नयन साय, को इस सूची में शामिल किया गया था। इन अधिकारियों को दिनांक 04 सितंबर 2024 को पुलिस अधीक्षक कक्ष में एसपी कोरिया सूरज सिंह परिहार द्वारा स्टार लगाकर पदोन्नत करते बधाई दी।

इस अवसर पर, पुलिस अधीक्षक ने सभी नवपदस्थ उप निरीक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने सभी को पुलिसिंग के मूलभूत सिद्धांतों और नीतियों पर मार्गदर्शन दिया। इसके अतिरिक्त, एसपी कोरिया ने इन अधिकारियों के कार्यकाल से संबंधित विस्तृत जानकारी ली और उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन बेहतर ढंग से करने हेतु प्रोत्साहित किया।

Share This Article