SP ने बदले 13 टीआई के प्रभार..एयरपोर्ट सुरक्षा देखेंगे अभय बैस.. और विवेक पाण्डे लाइन हाजिर..

News Power Zone
1 Min Read

बिलासपुर । न्यायधानी बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने लोकसभा चुनाव आचार संहिता के खत्म होने के बाद बिलासपुर जिले के 10 थाना एयरपोर्ट सुरक्षा सहित बेलगहना चौकी के प्रभारी को बदल दिया है रजनेश सिंह ने 13 इंस्पेक्टर अधिकारियों का प्रशासनिक दृष्टिकोण के मद्देनजर आगामी आदेश अस्थायी रूप से तबादला किया है महिला थाना का प्रभार निरीक्षक भारती मरकाम को सौपा गया है।

पुलिस अधीक्षक में रक्षित केंद्र में तैनात निरीक्षक सुम्मत राम साहू को कोतवाली थाना का प्रभारी बनाया है कोतवाली थाना के प्रभारी विजय चौधरी थाना सिरगिट्टी का कार्यभार संभालेंगे सिरगिट्टी की थाना प्रभारी निरीक्षक भारती मरकाम महिला थाना प्रभारी होगी रतनपुर के थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौड़ तखतपुर के थाना प्रभारी होंगे कोटा के थाना प्रभारी रजनीश सिंह रतनपुर के नए थाना प्रभारी चकरभाटा थाना प्रभारी दामोदर मिश्र सकरी के नए थाना प्रभारी होंगे तार बहार थाना के प्रभारी अनिल अग्रवाल का तबादला कोटा थाना प्रभारी के रूप में किया गया है।

Share This Article