Featuredछत्तीसगढ़पुलिस

SP अंकिता शर्मा ने थाना मालखरौदा का किया वार्षिक निरीक्षण..सुनी फरियादों की फरियाद…

सक्ती। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने थाना मालखरौदा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। जिसमें थाने में संघारित एमएलसी रजिस्टर, फैना रजिस्टर, गुण्डा/निगरानी चेक रजिस्टर, सस्पेक्ट रजिस्टर, अल्फाबेटिक रजिस्टर, फरारी रजिस्टर, मुसाफिरी रजिस्टर आदि का सुक्ष्मता से अवलोकन कर पंजी का संघारण एवं इंद्राज करने के संबंध में जानकारी दी गई।


बता दें कि सख्त एसपी अंकिता शर्मा ने सक्ती और मालखरौदा थाना का वार्षिक निरीक्षण कर थाना में फरियाद लेकर आने वाले फरियादियों की फरियाद सुनी। उन्होंने बीट प्रभारियों को नियमित क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने बीट सिस्टम को दुरूस्त करने हिदायत दिया। एसपी ने आबकारी की करवाई करने एवं बीटवार इसकी करवाई का जायजा लेकर प्रतिमाह प्रेषित करने हेतु एसडीओपी को निर्देशित किया। उन्होंने आम रोजनामचा नियमित वरिष्ठ कार्यालय प्रेषित किये जाने,लंबित शिकायतों का त्वरित निकाल करने निर्देशित किया । एसपी ने संज्ञेय अपराध एवं असंज्ञेय मामलों के निकाल तथा आम तौर पर अर्से से थाना में जप्त माल एवं जप्त रकम का त्वरित निकाल करने के साथ साथ जप्ती माल का थाना में सही रखरखाव के संबंध मे हिदायत दी गई।आबकारी एक्ट एवं मोटर व्हीकल एक्ट में प्रभावी कार्यवाही के संबंध में बताया। वरिष्ठ आरक्षकों को नये कानून का पालन कर कार्यवाही में भाग लेने बताया गया। प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी के समस्याओं को सुना तथा पुलिस मुख्यालय से बैंको सायबर ठगी के बारे में जागरूक करने पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया । पुलिस सैलरी पैकेज खाता से होने वाले लाभ के बारे मेें विस्तृत रूप से बताया।

 

थाना में आने वाले आमजन के फरीयाद को सुनते हुए उनका त्वरित निराकरण हेतु थाना प्रभारी को हिदायत दी गई।जप्त वाहनो के ऑक्शन की प्रक्रिया का कार्य प्रारंभ करने हेतु निर्देशित किया गया, माह फ़रवरी के टास्क में इसको लिया और पुलिस की कार्यशैली में कसावट लाने के उद्देश्य से थाना मालखरौदा का वार्षिक निरीक्षण किया।थाने के वाहनो को देखा और कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने हेतु स्टाफ को महत्वपूर्ण निर्देश दिया।प्रतिबंधक करवाई एवं उनके बाउंड ओवर को महत्वपूर्ण टास्क की तरह लेकर पूर्ण करने हेतु बताया।खाखी किड्स कार्यक्रम का विस्तार करने तथा, साइबर और ट्रैफिक हेतु सज़कता लाने हेतु निर्देश दिया है।

Related Articles

Back to top button