SP ने किया आरक्षक सस्पेंड.. चुनाव ड्यूटी को इग्नोर करने वाले पुलिसकर्मियों में हड़कंप…

Desk Reporter
1 Min Read

भिलाई। छावनी थाने में पदस्थ आरक्षक दीपक कुमार माने को दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने सस्पेंड कर दिया है। आरक्षक की ड्यूटी फ्लाइंग स्क्वायड में लगाई गई थी, लेकिन ड्यूटी पर न जाकर आरक्षक शहर में घूम रहा था। उस पर चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक पिछले माह चुनाव ड्यूटी के लिए छावनी थाने के आरक्षक दीपक माने का नाम लिस्ट में आया था। इस पर उसे करीब 15 दिन पहले चुनाव ड्यूटी के लिए थाने से रिलीव कर दिया गया।

आरक्षक ने फ्लाइंग स्क्वायड में ज्वाइनिंग भी कर ली। कुछ दिन ड्यूटी पर भी गया। लेकिन उसके बाद कई दिनों से वह ड्यूटी से नदारद रहने लगा। इसकी जानकारी ड्यूटी लगाने वाले अधिकारियों को हुई तो उन्होंने जानकारी जुटाई, पता चला कि आरक्षक ड्यूटी की जगह शहर में घूम रहा है। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मामले से अवगत करा दिया गया। मामला एसपी दुर्ग जितेंद्र शुक्ला के पास पहुंचा, जिन्होंने दीपक माने को सस्पेंड करते हुए लाइन अटैच कर दिया है। इससे पहले भी एक आरक्षक को इसी प्रकरण में लाइन अटैच कर चुके हैं।

Share This Article