BreakingFeaturedयूपी

Shoaib Bobby Shot Dead: मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर शोएब बॉबी की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ बरसाईं 15 गोलियां

Hindi News,Uttar Pradesh , यूपी न्यूज, Mukhtar Ansaris, Shooter Shoaib Bobby Shot Dead, Barabanki

Shoaib Bobby Shot Dead: बाराबंकी। मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर और लखनऊ के जेलर हत्याकांड में आरोपी शोएब बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शोएब बॉबी को बाराबंकी के असैनी इलाके में गोली मारी गई। कहा जा रहा है कि लखनऊ की तरफ से आ रही कार को हमलावरों ने निशाना बनाया, जिसमें शोएब सवार था।

 

Shoaib Bobby Shot Dead: ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। कहा जा रहा है कि कार सवार शोएब पर करीब 15 राउंड गोली चलायी गयी है। फिलहाल मौके से कारतूस के पांच खाली खोखे बरामद किए गए हैं। गोली लगने के बाद मौके पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस शोएब को तुरंत अस्पताल ले गई है। हालांकि मौके पर ही शोएब की मौत हो गई थी।

 

Shoaib Bobby Shot Dead: घटना की सूचना मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया। आला अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाने में जुट गए हैं। बाराबंकी पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। इस वारदात के बाद पूरे जिले में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग भयभीत हैं और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त सतर्क हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button