कोरबा

Selected in SSE : कोरबा के तीन छात्रावास विद्यार्थियों ने राज्य सेवा परीक्षा में किया चयन…! कलेक्टर अजीत वसंत ने दी बधाई

कोरबा के मेवा लाल, संजय कुमार और श्रीकांत कंवर बने सफल अभ्यर्थी

कोरबा, 27 नवम्बर। Selected in SSE : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सिविल सेवा परीक्षा 2024 में कोरबा जिले के प्री/पोस्ट मैट्रिक आदिवासी छात्रावासों में अध्ययनरत तीन विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि से जिले का मान बढ़ा है और आदिवासी विकास विभाग के लिए यह गौरव का क्षण है।

सफल अभ्यर्थियों को कलेक्टर अजीत वसंत ने हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, श्रीकांत कसेर भी उपस्थित रहे।

चयनित अभ्यर्थी और उनके पद

  1. मेवा लाल (पिता: बाबू लाल) – वर्ष 2010 से 2016 तक प्री/पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास करतला में अध्ययन। चयन: समाज कल्याण विभाग में सहायक संचालक।
  2. संजय कुमार (पिता: बाबू लाल) – वर्ष 2010 से 2016 तक प्री/पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास करतला में अध्ययन। चयन: वित्त एवं योजना विभाग के अधीनस्थ लेख सेवा अधिकारी।
  3. श्रीकांत कंवर (पिता: स्व. श्यामलाल कंवर) – वर्ष 2012 से 2014 तक पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास कोरबा में अध्ययन। चयन: वाणिज्य कर विभाग में राज्य कर निरीक्षक।

विभाग और कलेक्टर का संदेश

आदिवासी विकास विभाग ने तीनों युवाओं, उनके परिवारों और छात्रावास प्रबंधन को बधाई दी है। विभाग ने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरक साबित होगी और भविष्य में भी जिले, समुदाय और राज्य का मान बढ़ाने वाली सफलताएँ मिलती रहेंगी।

तीनों चयनित अभ्यर्थियों ने कलेक्टर से सौजन्य भेंट की और विभिन्न विभागों का भ्रमण भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button