KORBA BREAKING: युक्तियुक्तकरण में मनमानी करने की BEO को मिली सजा.. भेजे गए बम्हिनडीह, देखें आदेश…

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा। कोरबा जिले में युक्तियुक्तकरण में मनमानी करने वाले BEO को सजा मिल गई है। शिक्षक संगठनों की मांग के बाद सरकार ने उन्हें बम्हनीडीह भेज दिया है।

बता दें कि एबीईओ से प्रभारी बीईओ बने अभिमन्यु टेकाम युक्तियुक्तकरण में जमकर मनमानी चलाते हुए नजराना पेश करने वाले शिक्षकों को छोड़ वरिष्ठ शिक्षकों को अतिशेष सूची में शामिल कर जमकर बवाल काटा था। अनियमितता को लेकर शिक्षक संगठनों ने कार्रवाई करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा था। शिक्षक संगठनों की मांग पर सरकार ने संज्ञान लेते हुए बतौर सजा उनका तबादला प्रशासनिक स्तर  पर कटघोरा से बम्हनीडीह कर दिया है।

Share This Article