Scorpio catches fire : कोरबा ओवरब्रिज पर चलती स्कॉर्पियो में लगी आग…मचा हड़कंप…यहां देखें Video

News Power Zone
1 Min Read
Scorpio catches fire

कोरबा, 09 मार्च। Scorpio catches fire : कोरबा शहर के भीतर से गुजरने वाले ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर एक स्कॉर्पियो वाहन में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह घटना अग्रसेन चौक के ऊपर स्थित ओवरब्रिज पर करीब दोपहर 3 बजे हुई। देखते ही देखते वाहन में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गई।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस को अवगत कराया गया। थाना प्रभारी Motilal Patel पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

इधर आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को भी सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल की टीम मौके के लिए रवाना हुई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने और यातायात व्यवस्था को संभालने में जुटे हुए हैं।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि आग लगने के कारण स्कॉर्पियो वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article