Sakti Ration Scam : सक्ती में राशन घोटाला…! 83 क्विंटल चावल और 2 क्विंटल शक्कर गायब…देखें Video

News Power Zone
2 Min Read
Sakti Ration Scam
सक्ती, 09 जनवरी। Sakti Ration Scam : सक्ती जिले के भातमाहुल में सरकारी राशन वितरण में भारी गड़बड़ी उजागर हुई है। शिकायत मिलने के बाद पीडीएस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) दुकान के संचालक विजय चंद्रा और जय ठाकुर को निलंबित कर दिया गया है। हितग्राहियों ने कलेक्टर और एसडीएम को शिकायत की थी कि उन्हें चावल नहीं मिल रहा है और स्टॉक में कमी है। जांच में यह सामने आया कि पीडीएस दुकान के स्टॉक में रखे चावल को ट्रैक्टर में लोड कर बेचने का वीडियो भी वायरल हुआ। शिकायत और जांच के दौरान पाया गया कि दुकान में 59 क्विंटल चावल की कमी थी। निलंबन के बाद जब सरपंच को प्रभार सौंपने से पहले भौतिक सत्यापन किया गया, तो पिछले 2 महीनों में 83 क्विंटल चावल और 2 क्विंटल शक्कर गायब पाए गए। इस तरह, चावल की गड़बड़ी का पूरा मामला सामने आया। इस मामले में सवाल उठ रहे हैं कि गरीबों का राशन आखिर गया कहां?। बचत खाद्यान्न में कमी और अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए, संचालक समूह को निलंबित कर दिया गया और सरपंच को संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह कार्रवाई सक्ती SDM अरुण कुमार सोम के निर्देश पर की गई है और यह जिले में भारी प्रशासनिक कदम माना जा रहा है।
Share This Article