Road Accident : तेज रफ्तार बनी काल…! एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत…15 दिन में तीसरा बड़ा हादसा…यहां देखें Video

News Power Zone
1 Min Read
Road Accident
कानपुर देहात, 22 फरवरी। Road Accident : शिवली थाना क्षेत्र के बैरी सवाई गांव के पास शिवली-कल्याणपुर रोड पर देर रात तेज रफ्तार अनियंत्रित ओमनी कार तालाब में जा गिरी। कार में एक ही परिवार के 10 लोग सवार थे। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। जानकारी के मुताबिक, कानपुर नगर के कल्याणपुर निवासी राज किशोर अपने परिवार के साथ औरैया से तेरही कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। रात का समय होने के कारण काफी देर तक चीख-पुकार मची रही। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर सभी 10 लोगों को बाहर निकाला गया।
TAGGED:
Share This Article