बिलासपुर। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल बलराम प्रसाद वर्मा ने न्यायाधीशों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के तहत चार जिलों के जिला एवं सत्र न्यायाधीश व आठ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के तबादले किए गए हैं। हाई कोर्ट स्थापना के जज को भी बदला गया है। प्रज्ञा पचौरी को दुर्ग जिले का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। जितेंद्र कुमार को रायगढ़ जिले का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। मोहम्मद रिजवान खान को कोरिया जिले का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। श्यामलाल लाल नवरतन को बालोद जिले का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
Related Articles
Big Breaking: पुलिस महकमे में मची हलचल! कई कप्तानों की विदाई की चर्चा, सरकार कभी भी खोल सकती है तबादलों के पत्ते
2 hours ago
Gangrape Case : भीख मांगकर लौट रही महिला को बनाया बंधक…! 30 घंटे तक गैंगरेप…सक्ती पुलिस की त्वरित कार्रवाई…2 अरेस्ट
8 hours ago




