Rajya Mahotsav : राज्य महोत्सव में लाइटिंग टीम के साथ आए युवक का क्षत-विक्षत शव…! टीम ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट
हत्या की संभावना
रायपुर, 08 नवंबर। Rajya Mahotsav : राजधानी रायपुर के नवा रायपुर क्षेत्र से सामने आई चौंकाने वाली घटना में CBD रेलवे स्टेशन के पीछे अज्ञात शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।
माना थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। अब जांच में मृतक की पहचान अक्षत चौधरी, हनुमान ताल, जबलपुर निवासी के रूप में हुई है। मृतक राज्योत्सव में लाइट लगाने वाली टीम के साथ आया था और 24 अक्टूबर से लापता था। 3 नवंबर को शव बेहद खराब हालत में CBD रेलवे स्टेशन पर मिला।
पुलिस ने मृतक की गुमशुदगी की जांच आसपास के थानों में की, लेकिन कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं थी। प्रारंभिक जांच में हत्या की संभावना जताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, मृतक राज्योत्सव स्थल पर काम कर रहा था और अचानक गायब हुआ। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि मृतक राज्योत्सव स्थल से कैसे और क्यों लापता हुआ।
हत्या की आशंका
पुलिस ने 15-20 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मृतक की मौत का वास्तविक कारण और समय स्पष्ट होगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच में जुटी हुई है और जल्द ही घटनाक्रम का खुलासा होने की उम्मीद है।



