Raja Surendra Bahadur Singh : सक्ति रियासत के राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह का निधन, 83 वर्ष की उम्र में हरि-गुजर राजमहल में ली अंतिम सांस

News Power Zone
1 Min Read

उनके निधन को सक्ति और छत्तीसगढ़ की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

सक्ति। छत्तीसगढ़ के सक्ति रियासत के राजा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने सक्ति के अपने हरि-गुजर राजमहल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे और कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेताओं में उनकी गिनती होती थी।

 

Raja Surendra Bahadur Singh : उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक और सामाजिक जीवन में क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी सादगी, उदारता और जनता के प्रति समर्पण के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता व स्थानीय लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए राजमहल पहुंच रहे हैं। उनके निधन को सक्ति और छत्तीसगढ़ की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

Share This Article