रायपुर, 10 सितंबर। Raipur Local Holiday 2026 : रायपुर जिले में वर्ष 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर के आदेश के तहत इन स्थानीय अवकाशों की घोषणा की है। इन दिनों जिले के संबंधित शासकीय कार्यालय और संस्थाएं बंद रहेंगी। हालांकि, यह स्थानीय अवकाश रायपुर शहर (राजधानी) स्थित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं पर लागू नहीं होंगे। आदेश के अनुसार जिले के शेष क्षेत्रों में तीन प्रमुख पर्वों के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा।
नुआखाई पर 15 सितंबर को स्थानीय अवकाश
जारी आदेश के मुताबिक नुआखाई पर्व के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को रायपुर जिले के संबंधित क्षेत्रों में स्थानीय अवकाश रहेगा। नुआखाई विशेष रूप से कृषि और नई फसल से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है।
महाअष्टमी पर 19 अक्टूबर को छुट्टी
महाअष्टमी के अवसर पर 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन रायपुर जिले के राजधानी क्षेत्र को छोड़कर संबंधित शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं बंद रहेंगी।
गोवर्धन पूजा पर 9 नवंबर को अवकाश
वहीं गोवर्धन पूजा, जिसे दीपावली के दूसरे दिन मनाया जाता है, के अवसर पर 9 नवंबर 2026, सोमवार को स्थानीय अवकाश रहेगा।
राजधानी क्षेत्र को छोड़कर जिले के शेष हिस्सों में लागू
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ये स्थानीय अवकाश रायपुर शहर (राजधानी) स्थित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं को छोड़कर जिले के शेष क्षेत्रों में लागू होंगे। यानी स्थानीय अवकाश की घोषणा पूरे रायपुर जिले के लिए है, लेकिन राजधानी स्थित शासकीय कार्यालय और संस्थाएं इससे अलग रहेंगी।












