Raghav Chadha Followers Drop : BJP जॉइन करते ही Raghav Chadha को झटका…! 11 लाख फॉलोअर्स गायब…सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

News Power Zone
2 Min Read
Raghav Chadha Followers Drop
नई दिल्ली, 25 अप्रैल। Raghav Chadha Followers Drop : आम आदमी पार्टी के पोस्टर बॉय माने जाने वाले राघव चड्ढा के लिए बीजेपी में शामिल होना सोशल मीडिया पर भारी पड़ता दिख रहा है। जानकारी के मुताबिक, 23 अप्रैल तक उनके इंस्टाग्राम पर करीब 14.6 मिलियन फॉलोअर्स थे। लेकिन जैसे ही उनके पार्टी छोड़ने की खबर सामने आई, महज 24 घंटे में 11 लाख से ज्यादा यूजर्स ने उन्हें अनफॉलो कर दिया। अब उनका आंकड़ा घटकर करीब 13.5 मिलियन रह गया है और गिरावट जारी है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इस कदम को ‘धोखा’ बताते हुए प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जिसका सीधा असर उनकी डिजिटल लोकप्रियता पर देखा जा रहा है। इस बीच संजय सिंह ने भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सामान्य दलबदल नहीं, बल्कि कानून की खुली अवहेलना है। उन्होंने आरोप लगाया कि गैरकानूनी तरीके से सांसदों को बीजेपी में शामिल कराया गया है। AAP अब कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है। पार्टी राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखकर राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत अन्य सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, संविधान की 10वीं अनुसूची (दलबदल विरोधी कानून) के तहत कार्रवाई की मांग की जाएगी।
Share This Article