Featuredक्राइमछत्तीसगढ़देश

दुबई में प्रदीप मिश्रा की कथा में पहुंचे महादेव सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर-रवि उप्पल..

रायपुर। सोशल मीडिया में महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों ही दुबई में हैं। दरअसल, वहां पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा चल रही है। इस दौरान शूट किए गए वीडियो में दोनों अपने परिवार के साथ दिखे थे, जिसके बाद ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगे।

 

Oplus_131072

सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल दुबई में अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में शामिल होने पहुंचे थे। दुबई के ली मेरिडियन होटल एंड कॉन्फ्रेंस सेंटर एयरपोर्ट रोड गरहौद में यह कार्यक्रम नौ से 11 दिसंबर तक आयोजित किया गया था।

Oplus_131072

 

इधर, ईडी और पुलिस दोनों की आरोपितों की तलाश में लगी हैं। उधर, दोनों ही दुबई में खुलेआम घूम रहे हैं। कुछ महीने पहले सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी की खबर आई थी। मगर, दुबई से सामने आ रहे वीडियो में वह खुलेआम घूमते दिख रहा है।

Related Articles

Back to top button