Priya Agarwal Hebbar Balco Power Plant Korba: बालको पॉवर प्लांट में ‘बॉस’ की एंट्री! प्रिया अग्रवाल हेब्बार कर रही प्लांट का निरीक्षण.. अफसरों के साथ करेंगी अहम बैठक

News Power Zone
2 Min Read

Priya Agarwal Hebbar Balco Power Plant Korba: वेदांता लिमिटेड की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रिया अग्रवाल हेब्बार ने बालको पॉवर प्लांट का निरीक्षण किया। अफसरों के साथ अहम बैठक में कई मुद्दों पर होगी चर्चा।

 

कोरबा। Priya Agarwal Hebbar Balco Power Plant Korba:  वेदांता समूह की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रिया अग्रवाल हेब्बार मंगलवार को कोरबा स्थित बालको वेदांता के पॉवर प्लांट के निरीक्षण पर पहुंचीं। उनके दौरे को लेकर बालको के अधिकारियों और कर्मचारियों में खासा उत्साह और सक्रियता देखने को मिली।

बताया जा रहा है कि प्रिया अग्रवाल हेब्बार ने पॉवर प्लांट के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर प्लांट के संचालन, उत्पादन और अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं और मौजूदा स्थिति को लेकर चर्चा भी की।

दौरे का अहम हिस्सा अधिकारियों के साथ होने वाली बैठक को माना जा रहा है। बैठक में पॉवर प्लांट की कार्यप्रणाली, उत्पादन क्षमता, सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी पहलुओं और भविष्य की योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है।

बालको वेदांता में शीर्ष प्रबंधन से जुड़े इस दौरे को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि प्रिया अग्रवाल हेब्बार का निरीक्षण सीधे जमीनी स्तर की व्यवस्थाओं और प्लांट के कामकाज की समीक्षा से जुड़ा हुआ है। अब अधिकारियों के साथ बैठक में क्या निर्देश सामने आते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Share This Article