छत्तीसगढ़

Private Parts Injured : रायगढ़ में हैरान कर देने वाला मामला…! पति के प्राइवेट पार्ट पर पत्नी का हमला…8 टांके लगे

घरेलू कलह ने ली खतरनाक करवट, महिला ने किया पति पर अप्रत्याशित हमला

रायगढ़, 05 अक्टूबर। Private Parts Injured : रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला ने अपने पति पर गंभीर शारीरिक हमला कर दिया। घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसके प्राइवेट पार्ट पर 8 टांके लगाए गए हैं। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

क्या है पूरा मामला?

घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, 33 वर्षीय पीड़ित, जो कि बनेकेला का निवासी और पेशे से राजमिस्त्री है, अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता है। उस दिन घर में पत्नी और ननंद के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। विवाद के दौरान पति ने दोनों के बीच बीच-बचाव करने की कोशिश की। इसी दौरान, पहले से ही गुस्से में मौजूद महिला ने पति से भी झगड़ना शुरू कर दिया। बताया गया है कि पति शराब के नशे में था, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। गुस्से में पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर दांतों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल में भर्ती, दर्ज हुई FIR

घायल पति को परिजनों द्वारा तुरंत लैलूंगा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज करते हुए बताया कि प्राइवेट पार्ट पर गंभीर घाव है और 8 टांके लगाने पड़े। पीड़ित ने रविवार को लैलूंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

कानूनी कार्रवाई

लैलूंगा थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ BNS की धारा 296, 115(2), 118(1) के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी रोहित बंजारे ने पुष्टि की है कि, पति ननंद और पत्नी के बीच विवाद में बीच-बचाव करने गया था, उसी दौरान पत्नी ने हमला किया। महिला को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button