Korba: निगम उपायुक्त के ज्येष्ठ भ्राता प्रकाश त्रिवेदी का निधन, निगम परिवार में शोक की लहर…

News Power Zone
1 Min Read

जबलपुर/कोरबा। जबलपुर विकास प्राधिकरण के सेवा निवृत्त संपदा अधिकारी ज्योति प्रकाश त्रिवेदी का 1 अक्टूबर को निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे।

उनकी अंतिम यात्रा 2 अक्टूबर, गुरुवार को सुबह 10:30 बजे मिलौनी गंज, सब्जी मंडी स्थित निवास से करिया पाचर श्मशान घाट के लिए निकलेगी।

स्व. ज्योति प्रकाश त्रिवेदी, कोरबा नगर पालिक निगम में पदस्थ उपायुक्त बी.पी. त्रिवेदी के ज्येष्ठ भ्राता थे। उनके निधन से आदित्य त्रिवेदी, अदिति निक्की, संकल्प त्रिवेदी, एस.पी. त्रिवेदी सहित समूचे त्रिवेदी परिवार में शोक व्याप्त है।

Share This Article