Featuredदेश

Politics: मौका देख मुश्किल समय में बदल गई पार्टी की वफादारी, अपना झंडा छोड़कर बीजेपी का रुख कर रहे कांग्रेसी और अन्य दलों के दल बदल नेता

प्रतीकात्मक तस्वीर

रायपुर। सत्ता से बेदखल हुईं कांग्रेस सहित अनेक राजनीतिक पार्टियों की माली दशा का असर ऐन लोकसभा चुनाव के दिनों में कुछ ज्यादा ही दिखने लगा। खुद को पार्टी के वफादार बताते रहे नेता अब इस आपदा को अवसर में बदलते हुए लगातार खिसक रहे हैं। दल बदल की सियासत का नमूना छत्तीसगढ़ की राजधानी से लेकर विभिन्न जिलों, विधानसभा क्षेत्रों में लगातार सामने आ रहा है, जहां अवसरवादी भाजपा का रुख करने खासे उत्साहित हैं।
प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस समेत विभिन्न छोटी बड़ी पार्टियों के नेताओं ने दल-बदल कर ली है। इनमें ज्यादातर ने भाजपा का दामन थाम लिया है। देशभर में जहां विपक्षी गठबंधन के नेता एक मंच पर दिख रहे हैं। वहीं प्रदेश में कांग्रेस, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) (जकांछ), आम आदमी पार्टी(आप), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) समेत अन्य दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शरण ले ली है। तीन महीने के भीतर ही कांग्रेस के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। अकलतरा से पूर्व कांग्रेस विधायक चुन्नीलाल साहू नौ मार्च को भाजपा में शामिल हुए। इसके पहले अंतागढ़ के पूर्व कांग्रेस विधायक मंतूराम राम पवार भाजपा में शामिल हुए। 18 मार्च को बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक केशव चंद्रा भाजपा में शामिल हो गए। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) (जकांछ) पार्टी के पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, पूर्व विधायक विधान मिश्रा जो कि प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी की कैबिनेट में उद्योग मंत्री रह चुके हैं।

टिकट की चिंता में भाजपा चले आए महाराज

प्रमुख चेहरों पर गौर करें तो कांग्रेस से आए चिंतामणि महाराज चुनावी मैदान में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। छ्त्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के पूर्व सामरी व विधायक चिंतामणि महाराज को भाजपा ने सरगुजा से सांसद का टिकट दिया है। अब वो सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बन गए हैं। विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान भाजपा की ओर से सरगुजा से सांसद का टिकट मिलने के आश्वासन पर ही महाराज ने भाजपा का दामन थामा था और अब भाजपा ने अपने इस वादे को पूरा कर उन्हें सांसदी का टिकट दिया है। विधानसभा चुनाव के समय भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने अंबिकापुर के राजमोहिनी भवन में आयोजित भाजपा के परिवर्तन महासंकल्प रैली में उन्हें माला पहनाकर भाजपा में घर वापसी कराया था।

दूसरे दल के नेताओं के प्रवेश से बीजेपी कार्यकर्ता निराश : धनंजय ठाकुर

भाजपा का कहना है कि ज्यादातर नेताओं ने मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा है। वहीं कांग्रेस इसे दूसरे चश्मे से देख रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि दूसरे दल के नेताओं का भाजपा में प्रवेश के बाद भाजपा के जन्मजात कार्यकर्ताओं में निराशा है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया एक कार्टून साझा करके भाजपा पर तंज कसा है।

Related Articles

Back to top button