छत्तीसगढ़

CG Assembly : सदन में सियासी तूफान…! Congress MLA संगीता सिंहा के ’15 विधायक लाओ, मुख्यमंत्री बनो’ ऑफर पर भड़के अजय चंद्राकर…यहां सुनिए Video

अक्ल में ओले पड़ गए हैं : अजय चंद्राकर

रायपुर, 16 दिसंबर। CG Assembly : छत्तीसगढ़ विधानसभा में संजारी-बालोद से कांग्रेस विधायक संगीता सिंहा के बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सदन में संगीता सिंहा द्वारा भाजपा नेता अजय चंद्राकर को दिए गए राजनीतिक ऑफर पर अब अजय चंद्राकर की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। संगीता सिंहा ने कहा था कि यदि अजय चंद्राकर 15 विधायक साथ लेकर आते हैं तो उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह भी कहा था कि विधानसभा सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायकों की अनुपस्थिति में अजय चंद्राकर ने नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाई, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वे मौजूदा सरकार से असंतुष्ट हैं। उन्होंने कहा था कि यदि अजय चंद्राकर कांग्रेस में आते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा, अजय चंद्राकर इस सरकार से दुखी हैं, इसी वजह से उन्हें यह ऑफर दिया गया है। यदि वे आते हैं तो कांग्रेस में उनका स्वागत है। संगीता सिंहा के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही खेमों में इस बयान को लेकर प्रतिक्रियाएं आने की संभावना जताई जा रही है।

अक्ल में ओले पड़ गए हैं : अजय चंद्राकर

इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अजय चंद्राकर (Congress MLA) ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा, संगीता सिन्हा के अक्ल में ओले पड़ गए हैं। शायद वह ठंड में मैनपाट या चिल्फी घाटी घूमने गई होंगी। उनके अक्ल में ओले पड़ गए हैं, इसलिए वह बहकी-बहकी बातें कर रही हैं। अजय चंद्राकर के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज हो गया है। दोनों दलों के बीच इस मुद्दे पर सियासी तल्खी बढ़ती नजर आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button