रायपुर

Political Controversy : बिग ब्रेकिंग…! विकास तिवारी ने सुशील आनंद शुक्ला को भेजा नोटिस…3 दिन के अंदर मांगा जवाब…यहां सुनिए Video

राजनीतिक प्रतिशोध व बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया

रायपुर, 14 जनवरी। Political Controversy : पूर्व कांग्रेस नेता विकास तिवारी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अधिकृत व्हाट्सऐप ग्रुप PCC MEDIA OFFICIAL 2026 के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए सुशील आनंद शुक्ला को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि उक्त ग्रुप में 12 जनवरी 2026 की रात करीब 10 बजे उनके निष्कासन से संबंधित जो जानकारी जारी की गई, वह तीन वर्ष छह माह पुरानी है।

विकास तिवारी का आरोप है कि आधी-अधूरी और भ्रामक जानकारी व दस्तावेजों के माध्यम से देश और प्रदेश के सम्मानित मीडिया संस्थानों को गुमराह किया गया। उन्होंने इसे अपनी राजनीतिक हत्या, अपमान और व्यक्तिगत विद्वेष, राजनीतिक प्रतिशोध व बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया है।

पत्र में विकास तिवारी ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अधिकृत व्हाट्सऐप ग्रुप का दुरुपयोग कर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि पत्र प्राप्ति के तीन दिवस के भीतर उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो वे न्याय पाने और मानहानि के संबंध में माननीय न्यायालय में वाद प्रस्तुत करने के लिए स्वतंत्र होंगे।

विकास तिवारी ने यह भी साफ किया कि इस पत्र के उत्तर के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी से किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं माना जाएगा और जवाब उन्हें व्यक्तिगत रूप से सुशील आनंद शुक्ला द्वारा ही दिया जाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button