बलौदाबाजार

Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल…! 76 पुलिसकर्मियों का तबादला…यहां देखें जंबो List

बलौदाबाजार, 16 जनवरी। Police Transfer : बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) भावना गुप्ता ने आदेश जारी किया है। जारी की गई ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार कुल 76 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है। तबादला आदेश में विभिन्न रैंक के पुलिसकर्मी शामिल हैं। सूची के मुताबिक 4 उप निरीक्षक, 9 सहायक उप निरीक्षक, 29 प्रधान आरक्षक और 34 आरक्षक के तबादले किए गए हैं। यह फेरबदल जिले के विभिन्न थानों और इकाइयों में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। पुलिस विभाग का कहना है कि इन तबादलों से कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलेगी और कार्यक्षमता में सुधार आएगा। सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को जल्द ही अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button