Featuredदेश

रिसोर्ट पर पुलिस ने मारी रेड, शराब-हुक्का पार्टी करते 12 लड़कों और 9 लड़कियों पर केस दर्ज

प्रतीकात्मक तस्वीर

छिंदवाड़ा। रविवार रात को पुलिस ने एक रिसोर्ट में रेड की। पुलिस ने 12 लड़कों और 9 लड़कियों का मुलायजा करवाया है और सभी पर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, सिगरेट व तंबाकू अधिनियम सहित धारा 188 के तहत मामला कायम किया है। यहाँ से शराब की बोतलें, 17 नग बीयर बोतल, 2 हुक्का जब्त किए गए हैं।

 

देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत डा. कान्हा अग्रवाल का पाम रिसोर्ट हमेशा से ही विवादों में रहता है। यहां किसी युवक अमन का बर्थडे मनाने के लिए रिसोर्ट में लड़के-लड़कियों की पार्टी हुई थी। यहां शराब, हुक्का पार्टी करते शहर के कई रईसों के बच्चे इस पार्टी में शामिल थे। सभी पर मामला कायम कर लिया गया है।

जानकारी मुताबिक नरसिंहपुर नाका क्षेत्र में रहने वाले अमन का जन्मदिन यहां मनाया जा रहा था। इस जन्मदिन का आयोजन परासिया रोड स्थित पाम रिसोर्ट में किया गया था। पार्टी में शामिल लोग शराब का लुत्फ उठा रहे थे। इसके साथ ही हुक्के का धुआं उड़ाया जा रहा था। इस बीच एसपी मनीष खत्री के निर्देशन में एक टीम इस रिसोर्ट में पहुंची। जिसमें सीएसपी अजय राणा सहित दो दर्जन से अधिक पुलिस बल मौजूद था।

इन पर हुआ मामला दर्ज

पार्टी में शामिल प्रसन्न साहू,अमन शुक्ला, माधव भण्डारी, आशीष कुमार, ऋषभ नंदनवार, आदि जैन, उमेश कुमार, राहुल खन्ना, रितिक गड़ेवाल, शांतनु जैन, और दो अन्य के साथ 9 लड़कियों पर मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button