Featuredकोरबापुलिससामाजिक

KORBA: कानून के साथ मानवीय रिश्तों का रंग, विश्वास और संवाद बढ़ाने की दिशा में पुलिस की पहल

कोरबा। कोरबा में इस बार होली सिर्फ रंग और उमंग तक सीमित नहीं रही। त्योहार के मौके पर पुलिस ने संवेदनशीलता और सामाजिक जुड़ाव की मिसाल पेश की। सोशल पुलिसिंग के तहत पुलिस टीम सर्वमंगला स्थित प्रशांति वृद्धाश्रम पहुंची, जहां बुजुर्गों के साथ होली मनाई गई और उनसे आशीर्वाद लिया।

रंग और फूलों के बीच अधिकारियों ने वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया। ASP अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और नीतीश ठाकुर, सीएसपी श्री चतुर्वेदी तथा कुसमुंडा टीआई मृत्युंजय पाण्डे ने बुजुर्गों को फूल भेंट किए, उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और कुछ समय बैठकर हालचाल जाना। माहौल आत्मीयता से भरा रहा और वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्ग भावुक भी नजर आए।

 

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना जिम्मेदारी है, लेकिन समाज के हर वर्ग के साथ भरोसे का रिश्ता बनाना भी उतना ही जरूरी है। संवाद और विश्वास ही सोशल पुलिसिंग की असली ताकत है।
बुजुर्गों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस का यह मानवीय चेहरा समाज में सकारात्मक संदेश देता है। होली के इस अवसर पर दिया गया यह संदेश साफ था कि सुरक्षा के साथ संवेदना भी जरूरी है।

Related Articles

Back to top button