रिटायर्ड DSP के घर चाकू लेकर घुसी दो बहनें, पुलिस ने किया गिरफ्तार

News Power Zone
2 Min Read

दिल्ली।राजधानी दिल्ली से बड़ा मामला सामने आया है जहां पर एक सोसायटी में दो बहनों ने हंगामा मचा दिया साथ ही रिटायर्ड DSP के घर चाकू लेकर घुस गई इस मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। साथ ही दो बहनों भव्या जैन (23) और चार्वी जैन (21) को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आज रविवार को सोसायटी में रहने वाली दो बहनों का आक्रामक रवैया सामने आया है। रिटायर्ड डीएसपी शर्मा के घर के बाहर दोनों बहनों ने एक बार फिर शनिवार शाम को भी हंगामा किया। दूसरे दिन वे चाकू लेकर शर्मा के घर में ही घुस गईं। इसके बाद शर्मा ने पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी।

पुलिस को चकमा दे रही लड़कियां

इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है जहां पर पुलिस आई तो खुद को फ्लैट में बंद किया शर्मा की शिकायत के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों बहनों ने पकड़े जाने के डर से खुदको अपने फ्लैट में ही बंद कर दिया। यहां पर पुलिस को चकमा देकर पुलिस के इंतजार के बाद देर रात दोनों बहने अपने फ्लैट से निकली। दोनों फौरन अपनी कार में बैठीं और सोसायटी में तेज रफ्तार से कार चलाने लगीं। इस दौरान उन्होंने पुलिस वैन समेत कई गाड़ियों को टक्कर मारी। यहां पर पुलिस ने पीछा करके गिरफ्तार किया है।

Share This Article