POCSO Act Case : बीजापुर में सनसनीखेज घटना…! सुनसान जगह ले जाकर नाबालिग से गैंगरेप…5 आरोपी अरेस्ट
बीजापुर, 13 अप्रैल। POCSO Act Case : जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि घुमाने के बहाने बुलाकर 5 युवकों ने वारदात को अंजाम दिया, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, घटना भैरमगढ़ थाना क्षेत्र की है। 11 अप्रैल 2026 की रात एक परिचित नाबालिग लड़का पीड़िता को घर से बाहर घुमाने के बहाने ले गया और सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके 4 दोस्तों ने भी पीड़िता के साथ गैंगरेप किया। घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी और 12 अप्रैल को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया।
5 आरोपी गिरफ्तार
कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें अंकित परबुलिया, लक्ष्मीनाथ लेकाम, सुनील परबुलिया और जातवेद मोड़ियाम शामिल हैं, जबकि एक आरोपी नाबालिग है, जिसे कस्टडी में लिया गया है।
पीड़िता का इलाज जारी
घटना के बाद पीड़िता को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों की निगरानी में उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। एसपी जितेंद्र यादव (POCSO Act Case) ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा, जबकि नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा। पुलिस द्वारा साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया जारी है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की तैयारी की जा रही है।



