कोरबा

Kudarmal Bridge : जर्जर कुदुरमाल पुल पर कलेक्टर का सख्त एक्शन…! 3 सदस्यीय समिति गठित…7 दिन में रिपोर्ट तलब वैकल्पिक मार्ग की खोज के भी निर्देश

तकनीकी जांच और वैकल्पिक रूट पर काम शुरू

कोरबा, 10 दिसम्बर। Kudarmal Bridge : हसदेव नदी पर बने कुदुरमाल पुल की गंभीर जर्जर स्थिति को देखते हुए कलेक्टर अजीत वसंत ने आज स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान सेतु, पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के इंजीनियर मौजूद रहे।

निरीक्षण में पुल की स्थिति को अत्यंत चिंताजनक मानते हुए कलेक्टर ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि आवागमन पर लगी रोक के बीच वैकल्पिक मार्गों की संभावनाओं का तत्काल अध्ययन किया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में असुविधा न हो।

पुल पर होगा लोड बेयरिंग टेस्ट

कलेक्टर ने सेतु, पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के इंजीनियरों की तीन सदस्यीय तकनीकी समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। समिति पुल का साइट निरीक्षण करेगी, उसकी वास्तविक क्षमता जानने के लिए लोड बेयरिंग टेस्ट कराएगी, और 7 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। कलेक्टर ने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर पुल की मरम्मत, पुनर्निर्माण या वैकल्पिक समाधान पर निर्णय लिया जाएगा।

मार्ग की वर्तमान स्थिति का भी लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आसपास के मार्गों की वर्तमान स्थिति की भी जानकारी ली और अधिकारियों को लोगों की आवाजाही और सुरक्षा को ध्यान में रखकर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल तथा सेतु, पीडब्ल्यूडी व नगर निगम के वरिष्ठ इंजीनियर उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button