PM Awas Yojana: 15 सितंबर को छत्तीसगढ़ के 5 लाख हितग्राहियों के खाते में नरेंद्र मोदी ट्रांसफर करेंगे पीएम आवास योजना की पहली क़िस्त

News Power Zone
2 Min Read

रायपुर। PM Awas Yojana छत्तीसगढ़ में 15 सितंबर को मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पीएम आवास हितग्राहियों को पहली किस्त ट्रांसफर की जाएगी। कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुवल माध्यम से राशि जारी करेंगे। इसके साथ ही आवास प्लस एप्लीकेशन जारी होगा।

Big Breaking: भगत सिंह की जेल डायरी का जिक्र करते हुए CM ने कहा दो दिन बाद दे दूंगा इस्तीफ़ा

PM Awas Yojana: दरअसल 15 सितंबर को पीएम आवास को लेकर बड़ा कार्यक्रम होगा। मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के तहत पीएम आवास हितग्राहियों को पहली किस्त मिलेगी। कार्यक्रम में पीएम मोदी नरेंद्र मोदी वर्चुवल माध्यम से राशि जारी करेंगे।

PM Awas Yojana: इस दौरान राज्य के साढ़े 5 लाख हितग्राहियों को राशि ट्रांसफर की जाएगी। साथ ही आवास प्लस एप्लीकेशन भी जारी होगा। एप्लीकेशन के माध्यम से नए आवासहीन लोग कर आवेदन सकते हैं।

किसान निधि की किस्त
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी संबोधित करेंगे। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से करीब 1,96,000 नए पीएम आवास का निर्माण पूरा हो चुका है, जिनका गृह प्रवेश भी 15 सितंबर को किया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से अब तक 8,46,931 आवास स्वीकृत हुए हैं।

PMAY: जानिए कौन ले सकता है प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ
उप मुख्यमंत्री ने पात्रता के नए नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि जिन लोगों के पास दाेपहिया वाहन, मछली पकड़ने की नाव, रेफ्रीजरेटर, लैंडलाइन फोन है या जिनकी आय 15,000 रुपये प्रतिमाह तक है, वे भी प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र माने जाएंगे। साथ ही जिनके पास ढाई एकड़ सिंचित या पांच एकड़ असिंचित भूमि है, वे भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।

प्रति माह एक लाख बनेंगे आवास
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मोदी की गारंटी के अनुरूप एक लाख 96 हजार प्रधानमंत्री आवास बनाकर तैयार हुए हैं। पिछली सरकार में एक महीने में दो हजार आवास बनते थे, लेकिन भाजपा सरकार में 25 हजार आवास बनकर तैयार हो रहे हैं। आने वाले चार-पांच महीनों में प्रति माह करीब एक लाख के दर से आवास बनेंगे।

 

 

 

Share This Article