मध्यप्रदेश

Patwari Suicide : पटवारी सुसाइड मामले में अपडेट…! सुसाइड नोट के खुलासे के बाद प्रशासन में हड़कंप…कलेक्टर ने तुरंत लिया एक्शन…नायब तहसीलदार निलंबित

परिजनों और संघ का विरोध

रतलाम, 23 अप्रैल। Patwari Suicide : रतलाम जिले में पटवारी आत्महत्या मामले में प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। कलेक्टर मिशा सिंह ने आलोट में पदस्थ पटवारी रविशंकर खराड़ी की मौत के मामले में महिला नायब तहसीलदार सविता राठौर को निलंबित कर दिया है।

सुसाइड नोट में गंभीर आरोप

बताया जा रहा है कि पटवारी रविशंकर खराड़ी ने 21 अप्रैल को फांसी लगाकर आत्महत्या (Patwari Suicide) कर ली थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वह कार्य के दबाव और कथित प्रताड़ना से परेशान था। मामले में मिले सुसाइड नोट में नायब तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि वह नक्शा बटांकन, मौका रिपोर्ट, पंचनामा और बटांकन फर्द में बदलाव के लिए दबाव बना रही थीं। साथ ही, नियमों के विरुद्ध काम कराने और काम का लगातार दबाव बनाए रखने की बात भी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, घटना के समय मृतक अपने छोटे भाई की शादी के कार्यक्रमों में व्यस्त था। इसके बावजूद उस पर काम को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। इससे परेशान होकर उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों और संघ का विरोध

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों और पटवारी संघ ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होने तक पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया था और काम बंद करने की चेतावनी दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने जांच के बाद नायब तहसीलदार को निलंबित (Patwari Suicide) कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय, रतलाम शहर निर्धारित किया गया है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की विस्तृत जांच में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button