Paddy Procurement : होली पर किसानों को अंतर राशि का तोहफा…! 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान…गांवों में खुशी की लहर
कोंडागांव के किसानों को मिली बड़ी राहत
रायपुर, 28 फरवरी। Paddy Procurement : इस वर्ष होली का त्योहार प्रदेश के किसानों के लिए समृद्धि और खुशहाली का संदेश लेकर आया है। राज्य सरकार ने समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि होली से पूर्व एकमुश्त जारी कर दी है। इससे किसानों में उत्साह और संतोष का माहौल है।
कोंडागांव के किसानों को मिली बड़ी राहत
Kondagaon district के ग्राम कतावंड के किसान अड़मा राम पोयाम ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष 150 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेचा था। मूल राशि पहले ही बैंक खाते में आ चुकी थी, अब अंतर राशि के रूप में उन्हें लगभग 1 लाख 9 हजार रुपये प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस राशि से वे परिवार के साथ होली और मेले का त्योहार अच्छे से मना सकेंगे।
ग्राम कुम्हारपारा के किसान ग्रीकचंद्र पटेल, जो 14 एकड़ में आधुनिक तरीके से खेती करते हैं, ने 180 क्विंटल धान बेचा। उनका कहना है कि होली से पहले अंतर राशि मिलने से घरेलू जरूरतों के साथ आगामी कृषि कार्यों में भी सहूलियत होगी।
इसी गांव के किसान गणेश प्रसाद देवांगन ने 10 एकड़ भूमि में खेती कर 162 क्विंटल धान बेचा। उनका कहना है कि होली के बाद नए सीजन की शुरुआत होती है, ऐसे में यह राशि पारिवारिक जरूरतों और खेती दोनों के लिए उपयोगी साबित होगी।
मुख्यमंत्री के निर्णय की सराहना
किसानों ने मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय की सराहना की है। उनका कहना है कि त्योहार से पहले आर्थिक सहायता मिलने से खुशियां दोगुनी हो गई हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। सरकार की यह पहल किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।



