
रायपुर।Ajit Doval राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने छत्तीसगढ़ पुलिस के उप महानिरीक्षक (DIG) डॉ संतोष कुमार सिंह द्वारा लिखित पुस्तक “Institutionalization of Peacebuilding: Functioning of the United Nations Peacebuilding Commission in Sierra Leone & Burundi” की सराहना करते हुए इसे गंभीर, विचारोत्तेजक और अत्यंत प्रासंगिक शोध बताया है।

Ajit Doval प्रधानमंत्री कार्यालय से 23 मार्च 2026 को जारी पत्र में डोभाल ने कहा कि यह पुस्तक केवल एक अकादमिक अध्ययन नहीं, बल्कि वैश्विक शांति प्रयासों की जटिलताओं को समझने का एक मजबूत और व्यावहारिक माध्यम भी है। उन्होंने खासतौर पर United Nations Peacebuilding Commission की भूमिका और शांति बहाली की प्रक्रियाओं को जिस स्पष्टता, संवेदनशीलता और गहराई से प्रस्तुत किया गया है, उसे अत्यंत सराहनीय बताया।
डोभाल के अनुसार, World War II के बाद विकसित अंतरराष्ट्रीय शांति व्यवस्था आज के बदलते और संघर्षपूर्ण वैश्विक परिदृश्य में नए दृष्टिकोण की मांग करती है। ऐसे समय में यह पुस्तक न केवल प्रासंगिक है, बल्कि नीति-निर्माताओं और शोधकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभा सकती है।

उन्होंने डॉ. सिंह के इस महत्वपूर्ण प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके शैक्षणिक व पेशेवर जीवन में निरंतर सफलता की कामना की। उल्लेखनीय है कि इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रधान सचिव-2 Shaktikanta Das भी इस पुस्तक की प्रशंसा कर चुके हैं। लगातार मिल रही इस सराहना ने डॉ. संतोष सिंह के शोध कार्य को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाई है, जो न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय बन गया है।



