छत्तीसगढ़
Naxal Operations : हिंसा से विकास की ओर…! 18 लाख के 12 खूंखार इनामी माओवादियों ने छोड़ा हथियार…लौटे विकास की राह पर
अमित शाह का ‘2026 तक नक्सल-मुक्त छत्तीसगढ़’ लक्ष्य होता दिख रहा है साकार

नारायणपुर, 17 सितम्बर। Naxal Operations : राज्य में चल रहे एंटी-नक्सल ऑपरेशनों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। नारायणपुर जिले में 12 सक्रिय नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। इन सभी पर कुल ₹18 लाख का इनाम घोषित था।
यह आत्मसमर्पण ऐसे समय पर हुआ है जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सल-मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, और हालिया घटनाक्रम इस दिशा में सफलता के संकेत दे रहे हैं।
आत्मसमर्पण करने वाले प्रमुख नक्सली
नाम | पद | इनामी राशि |
---|---|---|
सुदरेन नेताम उर्फ सुधाकर | एरिया कमेटी सदस्य | ₹5 लाख |
धोबा सलाम उर्फ महेश सलाम | एरिया कमेटी सदस्य | ₹5 लाख |
सतारो सलाम | AOS-CNM सदस्य | ₹2 लाख |
लक्ष्मण माडवी | मिलिट्री प्लाटून PPCM | ₹2 लाख |
राजू राम ओयाम | पार्टी सदस्य (PM) | ₹1 लाख |
चैतू उर्फ बलदेव मरकाम | जनताना सरकार अडयाभ | ₹1 लाख |
आयते पोडियाम | SZCM पार्टी सदस्य | ₹1 लाख |
कुमे माड़वी | CNM सदस्य | ₹50 हजार |
मंगतू वड्डदा | CNM सदस्य | ₹50 हजार |
रुक्मी पोडियाम | जनताना सरकार सदस्य | – |
शंकर मड़काम | मिलिशिया कमांडर | – |
मंगलो पोडियाम | जनताना सरकार उपाध्यक्ष | – |