छत्तीसगढ़

Naxal Operation : गरियाबंद पुलिस की सफलता…! माओवादियों का 46 लाख से अधिक का कैश जब्त…! यहां देखें Video

नक्सल उन्मूलन अभियान में बड़ी सफलता, संभावित घटना को रोका

गरियाबंद/धमतरी, 28 फरवरी। Naxal Operation : थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम बड़ेगोबरा के सांपसाटी जंगल/पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों द्वारा डंप किए गए लैपटॉप, मोबाइल, नगद राशि, आर्म्स और अन्य सामग्रियां बरामद की गई हैं। यह सफलता जिला पुलिस बल गरियाबंद की ई-30 आप्स टीम और डीआरजी, जिला धमतरी की संयुक्त कार्रवाई से मिली।

बरामद सामग्री

डीजीएन डिवीजन द्वारा डंप किए गए सामान में शामिल हैं, नगद राशि ₹46,31,500 (छियालिस लाख इकत्तीस हजार पांच सौ रुपए)। हथियार में 01 भरमार बंदूक, 01 सुरका रायफल, 32 बीजीएल सेल। 33 भरमार राउंड, 10 इंसास राउंड, 11 SLR राउंड, 45 AK-47 राउंड, 41 .303 राउंड, 23 सिंगल शॉट राउंड, 26 12-बोर राउंड। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण 01 लैपटॉप, 02 मोबाइल। 13 इलेक्ट्रॉनिक, 10 नॉन-इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर और भारी मात्रा में नक्सली साहित्य और अन्य सामग्री है।

पुलिस अभियान और सफलता

जिला गरियाबंद पुलिस ने विगत दो वर्षों से नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया है। शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित माओवादी आत्मसमर्पण कर रहे हैं। गहन पूछताछ में पता चला कि धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के शीर्ष नेताओं ने यह डंप छुपाया था। 28 फरवरी को चिन्हित जंगल/पहाड़ी क्षेत्र में सघन तलाशी के बाद यह बरामदगी हुई। इससे माओवादियों द्वारा भविष्य में संभावित आपराधिक घटनाओं को रोकने में बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस के अनुसार, इस अभियान और बरामदगी से धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा क्षेत्र में सक्रिय माओवादी गुटों का प्रभाव कम करने और आत्मसमर्पण करवा कर क्षेत्र को सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button