छत्तीसगढ़

नंदू सिन्हा बने प्रदेश महासचिव, मिली बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर के नंदू सिन्हा को छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश महासचिव बनाया गया। जानिए उनके इस नई भूमिका में विचार और कार्यों के बारे में।

छत्तीसगढ़ में राजनीतिक दलों ने आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ दीपक बैज के निर्देश पर असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यकारिणी और नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में रायपुर जिले से नंदू सिन्हा को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नंदू सिन्हा
नंदू सिन्हा

नियुक्ति के बाद नंदू सिन्हा ने अपने जैसे छोटे कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और रायपुर महापौर ऐजाज ढेबर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए अपनी जिम्मेदारी का पूर्णरूप से निर्वहन करेंगे। नंदू सिन्हा ने प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. सिद्दीकी का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि वे पार्टी की सेवा में पूरी निष्ठा से जुटे रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button