बिलासपुर

Missing Woman : बिलासपुर में महिला और तीन बच्चों की रहस्यमयी गुमशुदगी…! परिजनों ने पुलिस पर गंभीरता न दिखाने का लगाया आरोप

परिवार सदमे में, तुरंत कार्रवाई की मांग

बिलासपुर, 08 फरवरी। Missing Woman : जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक चिंताजनक और रहस्यमयी मामला सामने आया है। पुष्प नंदिनी कार्णिक, जो कबीरधाम जिले के पांडा तराई क्षेत्र की रहने वाली हैं, अपने तीन बच्चों के साथ अचानक लापता हो गई हैं। महिला बीते सात दिनों से लापता हैं और अब तक पुलिस को उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

जानकारी के अनुसार, पुष्प नंदिनी कार्णिक अपने बच्चों के साथ मायके आने के लिए घर से निकली थीं। परिजनों का कहना है कि महिला ने किसी परेशानी या तनाव का जिक्र नहीं किया था। लेकिन मायके न पहुँचने और फोन बंद आने के बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई।

महिला के पति राजेंद्र कार्णिक ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में गंभीर नहीं दिख रही है। उनका कहना है कि शिकायत के बाद भी महिला और बच्चों की तलाश के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। परिजनों का यह भी कहना है कि महिला के पास ज्यादा पैसे या कीमती सामान नहीं था, जिससे गुमशुदगी का रहस्य और गहरा हो गया है।

स्थानीय लोग और सामाजिक संगठन भी इस मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और सर्च ऑपरेशन जैसी ठोस कार्रवाई तुरंत होनी चाहिए थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामला गुमशुदगी दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। परिजन और स्थानीय लोग महिला और बच्चों की सुरक्षित वापसी की तत्काल मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button