रायपुर

Mental Health Matters : रायपुर में दर्दनाक हादसा…! होटल से गिरकर युवती की मौत…GRP ऑफिस परिसर में मिला शव…आत्महत्या की आशंका

रायपुर, 19 मार्च। Mental Health Matters : राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवती की होटल के कमरे से गिरने से मौत हो गई। युवती का शव जीआरपी-एसपी कार्यालय परिसर में मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती होटल के कमरे से नीचे गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि युवती मानसिक तनाव में थी।

पुलिस को आशंका है कि युवती ने छलांग लगाकर आत्महत्या की हो सकती है, हालांकि मामले की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है, जिसमें होटल स्टाफ से पूछताछ और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button