Maha Kumbh 2025: महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की संख्या ने तोड़े रिकॉर्ड, 65 करोड़ भक्त पहुंचे, 3 लाख करोड़ रुपए का रेवेन्यू जेनरेट

News Power Zone
2 Min Read

प्रयागराज। Maha Kumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ 2025 में अब तक 65 करोड़ से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। इस धार्मिक मेले ने यूपी की अर्थव्यवस्था में भारी योगदान दिया है। महाकुंभ के प्रमुख स्नान दिनों पर लाखों लोग संगम के पवित्र जल में डुबकी लगाने पहुंचे, जिनमें से एक दिन में 8 करोड़ श्रद्धालुओं का आगमन हुआ।

 

Maha Kumbh 2025: महाशिवरात्रि के दिन 81 लाख श्रद्धालु पहुंचे संगम

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन (जो महाकुंभ का आखिरी दिन था), रात 2 बजे तक 11.66 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। अगले दो घंटों में ये संख्या बढ़कर 25.64 लाख और सुबह 6 बजे तक 41.11 लाख हो गई। सुबह 10 बजे तक कुल 81.09 लाख श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके थे।

महाकुंभ का यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण था, बल्कि यह यूपी की अर्थव्यवस्था के लिए भी एक बड़ा आर्थिक फेक्टर साबित हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में कहा था कि महाकुंभ यूपी की अर्थव्यवस्था को 3 लाख करोड़ रुपए का फायदा पहुंचाएगा।

Maha Kumbh 2025: सरकार के खजाने में आए 3 लाख करोड़ रुपए

महाकुंभ के आयोजन में सरकार ने 7,500 करोड़ रुपए खर्च किए, जबकि मुख्यमंत्री योगी ने 3 लाख करोड़ रुपए के राजस्व की उम्मीद जताई है। उनके अनुसार, अगर एक श्रद्धालु 8,000 रुपए खर्च करता है, तो कुल खर्च 3.2 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है।

Maha Kumbh 2025: कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने भी इस आंकड़े को समर्थन दिया और बताया कि इस आयोजन से होटल, भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य व्यापारिक गतिविधियों में 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक की आय हो सकती है।

Share This Article