Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली के संवेदनशील बूथ में वायु सेना और सेना के हेलीकॉप्टरों की मदद से पोलिंग पार्टी को पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू

Desk Reporter
1 Min Read

रायपुर/ गढ़चिरौली। Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़.महाराष्ट्र सीमा से सटे नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली में लोकसभा चुनाव से महज तीन दिन पहले अधिकारियों ने मंगलवार को जिले के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर हेलीकॉप्टरों के जरिये 295 चुनाव कर्मचारियों को ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। गढ़चिरौली में पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा।

 

Lok Sabha Elections 2024:पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने बताया कि चुनाव कर्मचारियों के दलों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों और अन्य उपकरणों के साथ गढ़चिरौली के विभिन्न स्थानों पर ले जाया जा रहा है। अधिकारियों ने भारतीय वायु सेना और सेना के हेलीकॉप्टरों की मदद से गढ़चिरौली के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर 68 बूथों के 295 मतदान कर्मियों को ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

 

Lok Sabha Elections 2024: बता दें कि गढ़चिरौली-चिमूर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मौजूदा सांसद अशोक नेते का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. नामदेव किरसन से होगा। निर्वाचन क्षेत्र में 16,12,930 मतदाता हैं, जिनमें 8,11,836 पुरुष, 8,010,82 महिलाएं और 12 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।

Share This Article