Leadership : कोरबा में गुजराती समाज की नई कार्यकारिणी घोषित…! मनोज शर्मा बने अध्यक्ष…कई पदों पर नियुक्ति
कोरबा, 27 मार्च। Leadership : राम नवमी के पावन अवसर पर श्री गुजराती समाज, कोरबा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। आयोजित बैठक में मनोज शर्मा को सर्वसम्मति से वर्ष 2024-2026 के लिए समाज का अध्यक्ष चुना गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज शर्मा ने अपनी टीम की घोषणा करते हुए कहा कि वरिष्ठों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा के समन्वय से समाज सेवा के कार्यों को नई दिशा दी जाएगी। उन्होंने सभी सदस्यों से सक्रिय भागीदारी की अपील की।
समाज को मजबूत आधार देने के लिए संरक्षक मंडल में शांतिलाल भाई चौहान, नानजी भाई पटेल, कांति भाई पटेल, पचान भाई पटेल, धीरेन भाई संघवी और नलिन भाई शाह को शामिल किया गया है। वहीं मार्गदर्शक मंडल में विनोद भाई चावड़ा, त्रिभुवन भाई चौहान, दिनेश वल्लभ भाई पटेल, वल्लभ भाई मकवाना, प्रदीप भाई चौहान और मनसुख भाई (एमएल) पटेल सहित अन्य वरिष्ठ सदस्य जुड़े हैं।
नई कार्यकारिणी में अतुल चौहान को सचिव और पियूष राठौड़ को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर रोहित शाह, अतुल शाह, विशाल चावड़ा और भरत मकवाना को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सह-सचिव के रूप में कल्पेश राठौड़ और प्रकाश पटेल, सह-कोषाध्यक्ष के रूप में नंदलाल जेठवा और तुषार चौहान तथा जनसंपर्क अधिकारी के रूप में उमेश मकवाना को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही 11 सदस्यीय कार्यकारिणी टीम भी बनाई गई है, जो समाज की गतिविधियों को जमीनी स्तर पर संचालित करेगी।
अध्यक्ष मनोज शर्मा ने भरोसा जताया कि नई टीम पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ समाज हित में कार्य करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।



