Featuredकोरबाक्राइम

KORBA SENSATION: मानिकपुर में पड़ोसी बने दुश्मन… गाली से शुरू हुआ विवाद, मारपीट-धमकी तक पहुंचा, दोनों पक्षों पर काउंटर केस

कोरबा। Korba neighbor dispute violence मानिकपुर इलाके में पड़ोसियों के बीच छिड़ा विवाद अचानक हिंसक टकराव में बदल गया। मामूली कहासुनी ने ऐसा रूप लिया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, गाली-गलौज हुई, मारपीट हुई और जान से मारने की धमकियों तक बात पहुंच गई। हालात बिगड़ते देख दोनों पक्ष थाने पहुंचे और अब पुलिस ने काउंटर केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Korba neighbor dispute violence जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता राकेश कुमार ने आरोप लगाया है कि 22 मार्च 2026 की शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच, उसके पड़ोसी अभिषेक चेट्टी और जय विश्वास उसके घर के पास पहुंचे और बिना वजह विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि दोनों ने गंदी गालियां दीं और विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

वहीं, दूसरे पक्ष अभिषेक चेट्टी की शिकायत में कहानी अलग बताई गई है। उनके अनुसार, उसी दौरान स्कॉर्पियो वाहन से कुछ लोग मौके पर पहुंचे, जिनमें सिद्धांत विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा और बंटी विश्वकर्मा सहित अन्य शामिल थे। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते माहौल भड़क गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर झड़प हुई।

दोनों ओर से लगे आरोपों ने मामले को और पेचीदा बना दिया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज कर लिया है और हर एंगल से जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button