कोरबा

Korba Road Development : कोरबा में सड़कों का कायाकल्प…! 4 रोड के डामरीकरण के लिए 5.93 करोड़ मंजूर…जल्द शुरू होगा काम

अब गड्ढों से राहत

कोरबा, 08 अप्रैल। Korba Road Development : शहर की सड़कों को बेहतर बनाने के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। कोरबा नगर निगम क्षेत्र में चार प्रमुख सड़कों के डामरीकरण के लिए 5 करोड़ 93 लाख 45 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है।

यह मंजूरी उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद जारी की गई है। विभाग ने कार्यों को तय समय-सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

किन सड़कों का होगा डामरीकरण

नगरीय प्रशासन विभाग के अनुसार, कोरबा जोन में सुनालिया ब्रिज से पॉवर हाउस रोड फाटक अंडर ब्रिज तक सड़क के लिए ₹1.12 करोड़। पॉवर हाउस रोड फाटक से पुराना बस स्टैंड अंडर ब्रिज तक ₹1.56 करोड़। कोसाबाड़ी जोन में जैन चौक से घंटाघर सड़क तक ₹1.25 करोड़। घंटाघर से कोसाबाड़ी चौक तक ₹1.99 करोड़

क्या होगा फायदा

खराब सड़कों और गड्ढों से राहत। यातायात होगा सुगम और सुरक्षित। शहर की कनेक्टिविटी में सुधार। स्थानीय व्यापार और आवागमन को बढ़ावा। प्रशासन का कहना है कि इन सड़कों के डामरीकरण से शहर की बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा और आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button