Featuredकोरबापुलिससामाजिक

Korba: मौत के बहाने हजार, पत्नी तार में सूखा रही थी कपड़े ,लगा करंट.. पति बचाने दौड़ा, दोनों ने साथ में ही दुनिया छोड़ी…

Korba: कुसमुण्डा के आदर्श नगर में उड़ीसा दंपति की करंट से दर्दनाक मौत हो गई। महिला तार में कपड़े सूखा रही थी इससे वह करंट की चपेट में आ गया. पत्नी को करंट में चिपके देखकर पति उसे बचाने दौड़ा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। इससे पति और पत्नी दोनों ने वहीं पर तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया।

बता दें कि शनिवार को सुबह के वक्त हुए एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र के मनगांव रोड आदर्श नगर की है। यहां निवासरत मूलत: उड़ीसा निवासी दुर्योधन महंता और भारती महंता के साथ यह हादसा हुआ है। प्रारंभिक तौर पर जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक सुबह 11-12 बजे के आसपास भारती महंता कपड़े सुखाने के लिए घर में खींचे गए तार पर गीले कपड़े सुखा रही थी कि इस दौरान उसे करंट का झटका लगा और वह चिपक गई। उसे इस हालत में देखकर पति दौड़ा-भागा पहुंचा और पत्नी को असावधानी पूर्वक बचाने के चक्कर में वह भी करंट की चपेट में आ गया। इस हादसे में झुलसे दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां, मृत घोषित कर दिया गया।

मौत से स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के साथ-साथ उनके उड़ीसा निवासी परिजनों को भी सूचना दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button