BreakingFeaturedकोरबासामाजिक

Korba: नवपदस्थ कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया निरीक्षण..मरीजों से सीधे संवाद कर सुविधाओं की जानी वास्तविक स्थिति 

कोरबा। नवपदस्थ कलेक्टर श्री दुदावत ने पदभार संभालते ही मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपातकालीन सेवा, शिशु वार्ड, महिला एवं पुरुष वार्ड, बर्न यूनिट, एनआरसी, डायलिसिस सेंटर, ऑपरेशन थियेटर, सोनोग्राफी, मनोरोग, गायनिक, नेत्र विभाग, ओपीडी सेवा, एसएनसीयू, सेंट्रल किचन, हमर लैब, ट्रामा सेंटर तथा स्टोर रूम का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने भविष्य में होने वाले विस्तार, अधोसंरचना विकास और आवश्यक उपकरणों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों को स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

मरीजों से सीधे संवाद, सुविधाओं की वास्तविक स्थिति जानी

कलेक्टर श्री दुदावत ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना और उन्हें मिल रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों द्वारा समय पर जांच, दवाइयों की उपलब्धता, आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उपचार, नाश्ता और भोजन समय पर मिलने तथा भोजन की गुणवत्ता को लेकर मरीजों से फीडबैक लिया।
इसके साथ ही कलेक्टर ने सेंट्रल किचन का निरीक्षण कर मरीजों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को भी परखा। मरीजों द्वारा दी गई जानकारी और निरीक्षण के दौरान सामने आई व्यवस्थाओं पर कलेक्टर ने संतोष व्यक्त किया और सेवाओं को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button