Korba : नगर निगम का अहम सामान्य सभा 27 को..मेयर करेंगी पहला बजट पेश, हंगामेदार रहेगा बैठक…

News Power Zone
1 Min Read

Korba: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 10 साल बाद कोरबा नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। महापौर संजू देवी राजपूत की ओर से सामान्य सभा में 27 मार्च को बजट पेश किया जाएगा। अनुमान है कि यह बजट लगभग 850 करोड़ रुपए का होगा। इस बजट को लेकर कोरबा नगर निगम में तैयारियां शुरू हो गई है।

 

पार्षदों को दी जा रही सूचना

बजट में होने वाली घोषणाओं और निगम को प्राप्त होने वाली आय-व्यय का लेखा-जोखा लगाने में अधिकारी और कर्मचारी लगे हुए हैं। महापौर पहली बार 27 मार्च को बजट पेश करेंगीं। उमीद है कि इस बजट में महापौर की ओर से शहर में विकास को लेकर कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं हो सकती है। इसमें सबसे बड़ी घोषणा शहर के विभिन्न वार्डों में स्थित सामुदायिक भवनों के संचालन और मरमत के साथ-साथ वार्डों में मूलभूत सुविधाओं की बढ़ोत्तरी शामिल हैं।

Share This Article