
कोरबा। छत्तीसगढ़ भाजपा में सांगठनिक सर्जरी का दौर तेज हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ की नई प्रदेश कार्यसमिति का गठन कर दिया गया है। खास बात यह है कि इस बार अनुभव के साथ सोशल मीडिया की पकड़ रखने वाले चेहरों को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। साफ संकेत है कि पार्टी मछुआरा समुदाय में अपनी पैठ को जमीनी स्तर से डिजिटल मंच तक मजबूत करना चाहती है।

इस नई टीम में नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 1 से पार्षद और भाजपा कोरबा मंडल के पूर्व महामंत्री रहे युगल किशोर कैवर्त को प्रदेश सह-संयोजक बनाया गया है। संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे कैवर्त को अनुशासित, विचारधारा के प्रति समर्पित और जनता से सीधे जुड़े कार्यकर्ता के तौर पर जाना जाता है। पार्टी ने उनके इसी जनाधार को देखते हुए उन्हें नगरीय निकाय चुनाव में मैदान में उतारा था, जहां उन्होंने भारी मतों से जीत दर्ज कर संगठन का भरोसा और मजबूत किया।
उनकी नियुक्ति की खबर के बाद कोरबा से लेकर प्रदेश स्तर तक समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। बधाइयों और शुभकामनाओं का सिलसिला लगातार जारी है।
क्षेत्रीय और जातीय संतुलन पर खास फोकस
नई कार्यसमिति में क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को साधने की स्पष्ट कोशिश दिखती है।
- सह-संयोजक: आनंद निषाद, सोहन धीवर, युगल किशोर कैवर्त, प्रेमलता निषाद
कोषाध्यक्ष: कमलकांत नाविक
सह-कोषाध्यक्ष: राजू निषाद
कार्यालय मंत्री: शिव भोई - डिजिटल विंग
- सोशल मीडिया प्रभारी: योगेश कश्यप (भोई)
सह-प्रभारी: सौरभ निषाद



