Korba : जमुना लड़ेंगी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव..कांग्रेस से मांगा समर्थन…

News Power Zone
2 Min Read

कोरबा। गोढ़ी के पूर्व सरपंच गोपी सारथी ने जिला पंचायत सदस्य के लिए ताल ठोक दिया है। चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने कांग्रेस से समर्थन मांगा है।

बता दें कि कांग्रेस कमेटी के सक्रिय सिपाही गोपी सारथी के पत्नी जमुना सारथी ने जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 02 से दावेदारी के लिए रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया, जिला कांग्रेस और ब्लाक कांग्रेस कमेटी के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा है कि लगातार वे क्षेत्र का दौरा कर रही हैं और जनता से आशीर्वाद मांगा है।

 

शिक्षा

श्रीमती जमुना सारथी आठवी तक पढ़ी है। उनके मिलनसार सरल स्वभाव के कारण उनको अपार जनसमर्थन जगह जगह मिल रहा है।

 

राजनीतिक यात्रा से है टिकट मिलने पर जीत का आत्मविश्वास

राजनीतिक जीवन में अपने पति गोपीलाल सारथी  के साथ कांग्रेस पार्टी के हर कार्यों लगातार श्रीमती जमुना सारथी सक्रिय भूमिका में रहीं हैं। गोपी सारथी ने अपने राजनीतिक जीवन की यात्रा सरपंच से शुरुवात किया औऱ कांग्रेस कमेटी के कई पदों पर काम करते हुए कार्यकर्ताओ को संगठित करने का काम किया है।

श्रीमती सारथी का मानना है कि लगातार चुनाव में सक्रिय होकर पार्टी के लिए काम किया है। सो कांग्रेस पार्टी का समर्पित उम्मीदवार बनाया जाता है तो मेरी जीत सुनिश्चित है।

संगठन में मजबूत पकड़

समर्थन पत्र में क्षेत्रों के संगठन के पदाधिकारी बूथ सेक्टर जोन एवं पंचायत पदाधिकारी और समाज के प्रमुख पदाधिकारियों का समर्थन प्राप्त है।

Share This Article