KORBA : झगरहा में कबाड़ का कारोबार, कानून व्यवस्था पर सवाल… युवक ने वीडियो बनाकर की कार्रवाई की मांग

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा। शहर के झगरहा क्षेत्र में अवैध कबाड़ व्यवसाय ने स्थानीय निवासियों का जीना दुश्वार कर दिया है। इस समस्या को उजागर करते हुए क्षेत्र के एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर नगर निगम और पुलिस प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है।

युवक ने अपने वीडियो में बताया कि उसके घर की बाउंड्री से सटे स्थान पर कबाड़ का अंबार खड़ा है। इसके चलते सांप और अन्य खतरनाक जीव अक्सर घर में घुस आते हैं, जिससे परिवार लगातार दहशत में जी रहा है। वहीं, सड़क पर रोशनी की व्यवस्था न होने से रात का सफर और भी खतरनाक हो जाता है।

उसका कहना है कि कुछ दिन पहले पुलिस ने कबाड़ कारोबारियों को हिदायत दी थी और रास्ता साफ कराया था, लेकिन अब फिर से वही स्थिति लौट आई है। अवैध कबाड़ का ढेर न केवल मार्ग को बाधित कर रहा है बल्कि क्षेत्र की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम और पुलिस प्रशासन को अवैध कबाड़ व्यवसाय पर कड़ी रोक लगानी चाहिए और इलाके में साफ-सफाई व लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।

Share This Article